मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के दौरान बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
  • एक मजदूर भी जख्मी, घटनास्थल से कई खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया से वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार शर्मा की रिपोर्ट : इस वक्त की एक बड़ी खबर खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पंचायत के मुखिया पुत्र साकेत सिंह गुड्डू को गोलियों से भून मौत के घाट उतार दिया है।

साकेत सिंह गुड्डू (फाइल फोटो)

मुखिया पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई। बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मुखिया पुत्र को उस वक्त गोली मारी जब वह देर शाम पसराहा थाना अंतर्गत सरस्वती स्थान परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे।

ये भी पढ़ें : खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने मुखिया पति फोटो यादव की गोली मार कर दी हत्या

बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में काम कर रहे एक मजदूर भी जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय थाना सहित आसपास की पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।

शव के समीप रोते बिलखते परिजन

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती स्थान मैदान में मंदिर निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्येक दिनों की तरह शाम को साकेत सिंह गुड्डू निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। अचानक तेज गति से तीन बाइक पर सवार दो-दो की संख्या में हथियार बंद बदमाशो ने पहुंच कर मुखिया पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : चोढ़ली पंचायत के मुखिया पति की गोलीमार हत्या, सनसनी

गोली लगते ही मुखिया पुत्र साकेत सिंह गुड्डू वही जमीन पर गिर गया। वही निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे पसराहा के मजदूर बालमुकुंद सिंह के दाहिने गाल पर गोली लग गया। कार्य कर रहे मजदूर जब तक कुछ समझ पाते तब तक अपराधियो ने फायरिंग करते फरार हो गया।

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़

गोलीबारी की आवाज सुनकर मुखिया के परिजन एवं स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक साकेत की घटना स्थल पर ही मौत हो चुका थी। इधर गोली से घायल मजदूर बालमुकुंद सिंह को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया लालो यादव की गोली मारकर दी हत्या

घटना की खबर मिलते ही गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार, पसराहा थानाध्यक्ष आमलेश कुमार, मड़ैया थानाध्यक्ष विजय सहनी सशत्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच निर्माण कार्य कर रहे मजदूर एवं आसपास के लोगो से पूछताछ किया। पुलिस ने घटना स्थल से छह खोखा भी बरामद किया है। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया।

ये भी पढ़ें : मधेपुरा के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप यादव की गोलीमार हत्या

वहीं घटना को लेकर पंचायत वासियों में आक्रोश व्यक्त हैं। घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा खबर लिखे जाने तक नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यहां बतातें चले कि एक दिन पूर्व ही मधेपुरा में मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

चलते चलते ये भी देखें – नगर परिषद साफ सफाई निविदा रद्द, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा…!