एक महिला व एक अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

खगड़िया से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट : इस वक्त की एक बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं एक महिला सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वहीं टक्कर के बाद दोनों बाइक में आग लग गई जिससे दोनों बाइक जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम बेलदौर और चौथम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में डुमरी पुल के पास शाम को दो बाईकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गया है। जबकि उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है।

वहीं दूसरी ओर एक अन्य बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर पति और पत्नी सवार थे। जबकि दूसरे बाइक पर एक युवक सवार था। दोनों बाईकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों बाईकों में आग लग गई। जिसमें एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गया।

इधर स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर एंबुलेंस से दोनों घायलों को चौथम सीएचसी लाया गया। दोनों घायल बेहोश बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया है। अभी तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक व घायलों की पहचान में जुटी है।‌