सहरसा-दरभंगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र की घटना

ब्रजेश भारती : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सहरसा-दरभंगा सीमावर्ती क्षेत्र के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कुख्यात बदमाश काजल यादव की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी है। बदमाशों ने काजल को कई गोलियां मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही दियारा में सनसनी फ़ैल गई है।

फाइल फोटो काजल यादव

घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार काजल यादव दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढिया सुकराती स्थित जलकर पर थे कि इस बीच बदमाशों ने उन्हें टारगेट बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया। अभी तक काजल यादव का शव घटनास्थल पर ही है।

जानकार सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार काजल यादव की हत्या किसी बड़े अपराधिक गिरोह द्वारा ही किया गया है। पुरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद ने बताया कि जानकारी मिल रही है कि काजल यादव की हत्या दरभंगा जिले में की गई है। सहरसा जिले में उस पर दर्ज केस के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

 

काजल यादव बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव का रहने वाला है। इसके पिता सत्तो यादव की भी हत्या गत दिनों बदमाशों ने ट्रेक्टर से खेत जोतने के दौरान कर दी थी। काजल यादव की पत्नी महिषी प्रखंड से निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुनी गई है जो बाद में निर्विरोध प्रखंड उपप्रमुख निर्वाचित हुई। हाल के दिनों में काजल यादव अपराध की दुनिया से दूर रहने की बात कही थी।

चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा : रियाज बनें महिषी प्रखंड प्रमुख तो सरस्वती देवी निर्विरोध उपप्रमुख निर्वाचित