बाइक सवार बदमाश ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

मधेपुरा – जिले में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या कर दी गई। घटना सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुरलीगंज थानाक्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह अपराधियों ने दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दिलीप को अपराधियों ने 4 गोली मारी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे नहीं तो जल्द बड़ा आदोलन होगा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : हथियारबंद बदमाशों ने भरत मुखिया की गोलीमार कर दी हत्या

पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद जांच में जुट गई। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशीर मंडल का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों का कहना है कि दिलीप शुक्रवार किसी काम से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिलकोडा नहर के पास उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर किसने और क्यों हत्या की यह जांच का विषय है। दिलीप कुमार यादव दिसंबर 2022 में हुए निकाय चुनाव में मुखिया पद पर चुनाव लड़े थे। वह निर्विरोध जीत गए थे।

चलते चलते ये भी देखें : रफ़्तार का कहर, कार ने दादा पोती को रौंदा, दादा की मौत, हंगामा