पारो व सियाराम यादव के बीच की घटना 

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के सुखासनी गांव में मंगलवार को आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई है, दोनो ओर से दर्जनों चक्र गोली चलने की सुचना है। हलांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की खबर नही है।सूचना मिलते ही कनरिया ओपी अध्यक्ष धर्मवीर साथी दलबल के साथ सुखासनी गांव पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ओपी अध्यक्ष धर्मवीर साथी ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पारो यादव और सियाशरण यादव के गुटों के बीच दर्जनों चक्र गोलियां चलाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहले सियाशरण यादव की ओर से पारो यादव के भाइयों पर ट्रैक्टर को घेरकर गोलीबारी की गई, जिसके बाद दूसरे गुट से भी फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि मीरका बथान व सुखासनी गांव से पश्चिम बहियार में लोगों की तलाश जारी है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है,प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वही गोलीबारी की घटना से लोग डरे-सहमे हैं।