नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार सुबह ली अंतिम सांस, सहरसा के थे निवासी
  • 30 वर्ष के कैरियर में आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज में हेड ऑफ रिपोर्टिंग सहित अन्य में दी थी सेवा

डेस्क न्यूज़ : भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मणिकांत ठाकुर का कोरोना से नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। श्री ठाकुर बिहार के सहरसा जिले केे नवहट्टा प्रखंड   मुरादपुर के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गये। उनके निधन पर कई लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

श्री ठाकुर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली में मीडिया प्रमुख के पद पर पदस्थापित थे। अपने 30 साल के सेवा काल में वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आकाशवाणी समाचार और डीडी न्यूज़ के अलावे अन्य मीडिया इकाई में अपनी सेवा दे चुके थे। वे डी ए वी पी पटना में जून 1997 से 2001 तक क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी के लिए पद पर पदस्थापित थे।

ये भी पढ़ें : सहरसा : बीबीसी संवाददाता के बंद पड़े घर में चोरी ने हाथ किया साफ

श्री मणिकांत ठाकुर के निधन पर भारतीय सूचना सेवा के बिहार स्थित विभिन्न मीडिया इकाइयों में पद स्थापित सभी अधिकारियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उनकी मौत की पुष्टि करते हुए सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर मौत पर दुःख व्यक्त किया है। वहीं उनके पैतृक गांव सहित जिले में मौत की खबर पर लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : बिहार में नाइट कर्फ्यू की उड़ीं धज्जियां: पूर्व विधायक के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, 200 पर केस दर्ज – https://www.amarujala.com/bihar/bihar-bahubali-leader-former-mla-munna-shukla-vaishali-danser-akshara-singh-night-curfew-bodyguard-firing-hazipur