मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान तक पहुंच रही है : रितेश रंजन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पासवान टोला में भाजपा नेताओं द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया। वही मंच संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान आयोजित कर लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी गई।

ये भी पढ़ें : किंगमेकर की भूमिका में नजर आए रितेश, डेढ़ दशक बाद सत्ता पक्ष की हुई हार

मौके पर मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करती है। कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनका जीवन खुशहाल बना रही हैं।

इस मौके पर रौशन राज बादशाह, जैनेन्द्र यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा देवी, मण्डल महामंत्री मुकेश यादव, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज निगम, रामप्रवेश भगत, मिथिलेश भगत, कमल किशोर सिंह, गोपाल भगत, जनार्दन यादव, सुमित्रा देवी, रंजू देवी, बांके बिहारी, निर्मल ठाकुर, मणिकांत ठाकुर, बुटन मिस्त्री, गणेश मिस्त्री, अमित केशरवानी, नरेश कुमार भारती सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय उपस्थित रहे।