घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े सनोज यादव नामक व्यक्ति को सिने व छाती में गोली मार मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। गोलीबारी की घटना से आक्रोशित लोगों ने कहरा- सुपौल मुख्यमार्ग सड़क को जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांग करने लगे।

दरअसल, पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की है। जहाँ रिफ्यूजी कॉलनी के रहने वाले सनोज यादव नामक युवक को मारी गोली सिर और छाती में लगी है। घटना के बाद आक्रोशित लोग सहरसा बनगाँव रोड को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सनोज यादव जमीन खरीद बिक्री का काम करता था।हालांकि पुलिस सभी मामले कि जाँच कर रही है। मौके पर पहुंची सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों शांत नहीं हुए।भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का कत्थक प्रयास कर जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों शांत नहीं हुए। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोली बारी की घटना सामने आई है। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।