दो अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी, आधा दर्जन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
  • चौथम थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के मुखिया नुतन देवी के पति हैं फोटो यादव

खगड़िया : अपराधियों की बहार क्योंकि बिहार में नीतीशे सरकार है। सुशासन बाबू का शासन बिल्कुल समाप्त हो गया है दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा आमजनों की कौन पुछे प्रतिनिधियों को गोली से छल्लनी करने से नहीं चुक रहे हैं।

ताज़ा मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां सरसवा(सिसवा) पंचायत के युवा मुखिया पति फोटो यादव को दो अन्य लोगों के साथ गोलीयों से भून डाला गया है। इस गोलीबारी की घटना में मुखिया पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है वहीं दो अन्य को इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : हथियार बंद बदमाशों ने सुप्तावस्था में किसान की गोली मार कर दी हत्या

मृतक फोटो यादव की पत्नी सरसवा पंचायत की मुखिया नुतन देवी है। वही जख्मी एक व्यक्ति सरसवा पंचायत से वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मो. अब्दुल कलाम है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पैक्स चुनाव प्रचार के क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने फोटो यादव और मो. अब्दुल कलाम पर गोलीबारी की है। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब फोटो यादव, पैक्स प्रत्याशी अब्दुल कलाम एवं एक अन्य एक जगह से दुसरे जगह चुनाव प्रचार को जा रहें थे।

ये भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में लुटेरों ने ऐसे लूटा लहसुन, सुनकर पुलिस के भी उड़े होश, जानिए https://m.jagran.com/lite/bihar/patna-city-police-astonished-to-listen-two-lakh-priced-garlic-loot-in-bihar-19823146.html

घटनास्थल पर चौथम और मानसी थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मामला पैक्स चुनाव को लेकर जोड़ा जा रहा है लेकिन परिजन व पुलिस अभी कुछ बोलने से परहेज़ कर रहे है।