ज़मीनी विवाद में हत्या की जताई जा रही आशंका, अलौली थाना क्षेत्र की घटना
  • आक्रोशितों ने अलौली-मेघोना सड़क मार्ग के हथवन चौक के समीप किया सड़क जाम

खगड़िया : बिहार में अपराधियों का सम्राज्य कायम हो गया है एक ही रात सहरसा जिले के पतरघट में हत्या, कोशी दियारा सहरसा-दरभंगा सीमावर्ती इलाके में पूर्व मुखिया की हत्या के बाद खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक 50 वर्षीय किसान सत्तो यादव की सुप्तावस्था में गोलीमार मौत के घाट उतार दिया।

घटना अलौली थाना क्षेत्र के चेराखेरा पंचायत के भराठ गांव की बुधवार की देर रात की है। मृतक किसान हथवन गांव का रहने वाला है जो बासा बना कर भराठ गांव में खेतीबाड़ी करता था। घटना से आक्रोशित लोग गुरुवार को अलौली-मेघोना सड़क को हथवन चौक के पास जाम कर दिया। जाम से सड़क पर देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : अलौली में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार कर दी हत्या

परिजनों ने घटना के बारे में बताया कि पांच की संख्या में आए बदमाशों ने सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गोली की आवाज पर पास सोया एक बच्चा रोने लगा। निकट में ही सोयी उसकी पत्नी जब तक दौड़कर आई। सभी बदमाश भाग गए। मृतक की पत्नी ने वहां से भाग रहे तीन बदमाशों की पहचान का दावा किया है। जमीन विवाद में घटना की आशंका जतायी जा रही है।

सूचना पर पहुंचे अलौली थानाध्यक्ष राजीव विश्वास ने गुस्साए आक्रोशितों व परिजनों को बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर एक घंटा बाद जाम खत्म कराया। जाम खत्म होने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पुरे मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Tej Pratap Yadav: पांडव मंदिर पहुंचे लालू के लाल, तेजप्रताप को अलग अंदाज में देख लोग भी हुए हैरान https://m.jagran.com/lite/haryana/mewat-ncr-former-chief-minister-of-bihar-lalu-prasad-yadavs-son-tej-pratap-flaunts-new-look-19776660.html