STF व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार

खगड़िया : बिहार एसटीएफ की एसओजी 2 व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से हथियार बनाने का कई उपकरण एवं दर्जनों निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया है‌। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एसओजी 2 व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फनगो गांव के एक घर में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के क्रम में मौके से पुलिस टीम ने 18 पिस्टल, 40 मैगजीन, 2 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 ग्राइंडर मशीन सहित अन्य हथियार बनाने में काम आने वाले उपकरण की भी बरामदगी की गई है। वहीं पुलिस ने अवैध हथियार का निर्माण करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी मो. तनवीर के रूप में की गई है।

स्थानीय पुलिस मिनी गण फैक्ट्री मामले में केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात कि ओर अपना अनुसंधान शुरू कर दिया है कि इस मिनी गण फैक्ट्री संचालन करने का सरगना कौन है। कब से यह फैक्ट्री संचालित है। यहां से कहां-कहां हथियार की सप्लाई किया गया है।

चलते चलते ये भी देखें : तस्कर गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद…!