प्रेम-प्रसंग में कुल्हाड़ी से प्रहार कर की थी हत्या, कुल्हाड़ी बरामद
  • विधवा भाभी से था अवैध संबंध, खाना बनाने के दौरान दिया घटना को अंजाम

सत्तरकटैया/राजा कुमार की रिपोर्ट : सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में इसी सप्ताह के बुधवार को खाना बनाने के दौरान पीछे से कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक महिला की हत्या कर दी गई थी, मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने घटना प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिजलपुर में मंगलवार की सुबह एक विधवा महिला रूना देवी को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। विधवा महिला के ससुर दीपनारायण यादव ने पड़ोसी पर जमीनी विवाद में सचिंदर यादव सहित अन्य लोग पर हत्या का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि मृतिका रूना देवी की शादी पन्द्रह साल पहले हुई थी। उसके पति की मौत करीब आठ साल पहले हो गई। महिला अपने ससुराल में बाल बच्चे के साथ ही रह रही थी। इसी दौरान देवर पवन के साथ अवैध संबंध बन गए। जबकि देवर पहले से ही शादीशुदा था। रूना देवी के साथ पनव पति-पत्नी की तरह रहते थे।

मंगलवार रात दोनों एक साथ ही सोया, दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई। बुधवार सुबह ख़ाना बनाने के दौरान नशे में होकर पवन ने कुल्हाड़ी से रूना देवी के सिर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रूना देवी की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि मृतिका के देवर पवन यादव के मोबाइल पर खून के निशान व उनके घर के कोने से खून से सना कुल्हाड़ी बरामद किया गया। जिसके आधार पर पवन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने जुर्म कबूल किया। पवन से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया