आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सहरसा/राजा कुमार : सहरसा के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं 02 में पटाखा फोड़ने से मना करने पर एक युवक ने महिला को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के दौरान अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम शिला देवी है जो बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड 02 की रहने वाली बतायी जा रही है। देर शाम शनिवार को पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय लड़का सुदर्शन कुमार रॉय को शिला देवी ने पटाखा फोड़ने से मना किया।

ये भी पढ़ें : आठ माह की दुधमुंहे बच्चे सहित विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

इसी बात को लेकर सुदर्शन कुमार पिता बैजनाथ राय ने छठ व्रती महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर मृतक महिला के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि दरवाजा पर पटाखा फोर रहा था दो लड़का। उसी को मेरी माँ मना करने गयी जो पटाखा नहीं फोड़ने के लिए। उसी बात को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया।

घटना के संबंध में बिहरा थाना अध्य्क्ष अकमल हुसैन ने बताया कि चाकू बाजी की घटना घटित हुई है, जिसमें शिला देवी नामक महिला की मौत हुई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : नहाने के बाद शरीर पर इन 4 तरह के तेलों को लगाना होता है अच्छा, ड्राई स्किन समेत कई दिक्कतों से मिलता है छुटकारा