परिजनों ने कहा पहले किया लापता फिर कर दी गई हत्या
  • पीएचसी के डाक्टर का हैरतअंगेज कारनामा, शव को इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट : सहरसा जिले के पंचगछिया पीएचसी के डाक्टर के हैरतअंगेज कारनामे से पुलिस सहित हर कोई अचरज में हैं। पीएचसी के डाक्टर ने संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक के शव को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया जबकि पुलिस पोस्टमार्टम के कागजात तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा ले गई।

क्या है पुरा मामला माजरा : जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया नवटोल में संदिग्ध हालत में एक शख्स का शव बरामद किया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया के ही रहने वाले 38 वर्षीय बिनोद शर्मा के रूप में हुई।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बिनोद शर्मा सोमवार को शाम से ही लापता थे। खोजबीन करने के बावजूद भी नहीं मिले। सुबह में भी खोजबीन किया जा रहा था कि राजेंद्र शर्मा के घर के बगल में बने झाड़ी से मृत हालत में बिनोद का शव बरामद हुआ है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र शर्मा से पुराना विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में हैं। फैसला विनोद शर्मा के पक्ष में आने वाला था लेकिन इससे पहले ही साजिश के तहत बिनोद को अगवा कर उसकी हत्या कर अपने घर के पीछे में राजेंद्र शर्मा ने शव को फेंक दिया।

घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचगछिया पीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृतक का जांचोपरांत नो पल्स-नो बीपी लिखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया इधर दूसरी तरफ पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सारा पेपर तैयार कर सदर अस्पताल पहुंच गई। सदर अस्पताल का डॉक्टर पंचगछिया पीएचसी के रेफर पुर्जा को देख दंग रह गई।

सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों का कहना था कि पीएससी पंचगछिया से मृतक विनोद शर्मा के शव को रेफर करके भेजा है। वहीं दूसरी तरफ बहरा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए पेपर बना कर आई इससे साफ जाहिर हो गया कि पंचगछिया पीएससी में प्रतिनियुक्त डॉक्टरों की घोर लापरवाही है।