किसान पिता के एकलौते पुत्र थे मृतक जवान, सेना की गाड़ी से शव पहुंचा गांव

सोनवर्षा राज से गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के बड़गाम पंचायत के बलिया गांव निवासी प्रभाकांत झा के पुत्र असम राइफल्स के जवान 45 वर्षीय संतोष झा की मृत्यु शनिवार को असम में ही हार्ट अटैक से हो गई। मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ असम में ही रहते थे।

संतोष झा अपनी पत्नी संग (फाइल फोटो)

वहीं रविवार देर रात मृतक संतोष झा का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन से उसके गांव बलिया लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों सहित पुरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर एक चेहरे पर असमय मौत का गम साफ झलक रहा था।

गमहीन परिवार

मृतक संतोष झा दो बहनों के साथ घर का एकलौता कमाऊ पुत्र था। पिता प्रभाकांत झा खेती गृहस्थी कर संतोष झा सहित दोनों पुत्री को लायक बनाया था। परिजनों ने बताया कि मृतक जवान संतोष झा अपनी पत्नी साधना कुमारी व दो पुत्र आशीष व आयुष के साथ असम में ही रहते थे। असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट गया।

चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा : आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए सेना के वीर जवान निजाम, सुपुर्द ए खाक