सुबें अराजकता का माहौल कुर्सी कुमार चेहरा चमकाने में लगे है : विधायक

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

राजद नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अगामी 20 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर आगमन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कोशी प्रोजेक्ट सलखुआ में तैयारी बैठक की गई।

प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष रणवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सहरसा विधायक अरूण यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष मो ताहिर,मुखिया संघ के प्रखंड मिथिलेश विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रता सिरकत किये।

बैठक को संबोधित करते हुए सहरसा विधायक अरूण यादव ने कहा कि लालू यादव के संदेश को जन – जन तक पहुंचाना है और भाजपा को देश से भगाने के लिए राजद के संघर्ष अभियान को ताकत देना है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है।इसलिए उन विफलताओं को छुपाने के लिए मानवश्रृंखला लगाते है। कुर्सी कुमार ने राज्य की जनता के जनादेश के साथ अपमान किया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मो ताहिर ने कहा कि राजद हमेशा से समाज के दबे कुचले की आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। तेजस्वी का सिमरी बख्तियारपुर दौरा ऐतिहासिक होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के प्रखंड मिथिलेश विजय ने कहा कि तेजस्वी यादव के सिमरी बख्तियारपुर आगमन को ऐतिहासक बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाये।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में रणवीर कुमार ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि राजद के कार्यकर्ताओ को अनुमण्डल के तीनों प्रखंड के हरेक पंचायतो में टोली बना कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा जेल से लिखे पत्र को जन – जन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव,रतिलाल यादव,युवाध्यक्ष गोविन्द दास तांती,न नाथबिहारी यादव,गुंजन देवी,जिला प्रवक्ता मुकेश यादव,नंदकिशोर यादव, रणबीर यादव,नूर आलम, दीपनारायण सहित अन्य मौजूद थे।