शव मिलने के बाद मौत पर अटकलों का बाजार गर्म

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के एनएच 107 पर अवस्थित तिलावे नदी किनारे से रविवार शाम एक दस दिनों से लापता वृद्ध का शव बरामद हुआ है।

फोटो सांकेतिक

क्षेत्र में शव मिलने की खबर फैलते ही सनसनी मच गई,शव को सबसे पहले आसपास घास काटने गई महिलाओं ने देखा। शव की खबर फैलते ही आसपास के लोग शव देखने को जुटने लगे अंतत शव की पहचान हो गई।शव बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के मुरली गांव निवासी  65 वर्षीय भुदेश चौघरी के रूप में हुई।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक आठ फरबरी से बृद्ध लापता था। जिसका खोजबीन परिजनों के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन कहीं से कोई सुचना नही मिल रही थी। जिसको लेकर परिवार वाले बेचैन था। आखिरकार दस दिन बाद कुछ किलोमीटर की दुरी पर तिलाबे नदी के किनारे शव मिला।

फोटो सांकेतिक

वहीं शव मिलने के बाद सूचना पर पहुंची स्थानीय ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं। ओपीध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र पप्पु चौधरी के बयान पर यूडी केश दर्ज किया गया।

वही शव मिलने के बाद जितनी मुंह उतनी अफवाह व अटकलों का बाजार गर्म होता नजर आया। कोई हत्या तो कोई स्वभाविक मौत के अटकलें लगा रहें थे।