कर्पूरी जयंती जयंती पखवाड़ा पर चित्र पर किया गया माल्यापर्ण

सिमरी बख़्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत स्थित हाइस्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा न्याय यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं तैयारी विभिन्न स्थानों पर हो रही हैं।

शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के महम्मदपुर,सकड़ा पहाड़पुर एवं सलखुआ में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनिति तैयार की गई।

सलखुआ प्रखंड मुख्यालय के कोसी प्रोजेक्ट के प्रांगण में राजद कार्यकारी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में वक्ताओ ने कहा कि 20 फरवरी को  सिमरी बख़्तियारपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग सभा मे पहुचे। इससे पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर  कर्पूरी की चित्र पर माल्यार्पण किया। एवं कार्यकर्ता को कर्पूरी की सपना को साकार करने पर बल दिया।

बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद नेता मिथिलेश विजय ने कहा कि लालू ने सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ा है। कर्पूरी ठाकुर भी सारा जिंदंगी गरीबो के लिये लड़ता रहा। राजद इसी लड़ाई को आगे भी लड़ता रहेगा। 20 फरवरी को सिमरी बख़्तियारपुर में ऐतिहासिक भीड़ होगा, जो सिमरी बख़्तियारपुर के इतिहास में इतना भीड़ नही हुआ होगा। ये भीड़ नीतीश सरकार की सत्ता को उखाड़ फ़ेंकने का  आवाज होगा।

सभा को सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, नाथबिहारी यादव, प्रदेश सचिव गुंजन देवी, युवाध्यक्ष रणवीर यादव, सिमरी राजद नगर अध्यक्ष बिपिन कुमार, नंदकिशोर यादव, नवलकिशोर निषाद,योगेंद्र चोधरी सुशील शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल यादव एवं संचालन मुखिया मिथिलेश विजय ने किया।