देश के हर युवा विवेकानन्द के आदर्शों पर चले तो विश्व गुरू बन जायेगा : कुलपति

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

देश का हर युवा अगर आज से युग पुरूष स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शो पर चलने की प्रण कर ले तो हमारा फिर से विश्व गुरू बन जायेगा।

उक्त बातें बीएनएमयू के कुलपति अवधकिशोर राय ने शुक्रवार को प्रखंड के अनुमंडल मुख्यालय स्थित डाकबंगला चौक पर भारत विकास परिषद अरविंद शाखा सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा स्थापित की गई स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।

उन्होनें कहा कि आज भी स्वामी विवेकानन्द के बताये हुये मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति महान बन रहें हैं। उनके विचार आज भी शौध का विषय बना हुआ है।

इससे पूर्व स्वामी विवेकानन्द जी व भारत माता के तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन ने किया। वही मंच संचालन परिषद के क्षेत्रिय सचिव प्रमोद भगत ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथि नप अध्यक्षा रौशन आरा,सहरसा शाखा के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह,प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह,शिवब्रत भगत,नप उपाध्यक्ष विकाश कुमार विक्की को स्वामी विवेकानन्द जी का प्रतिक मोमेन्टो प्रदान किया गया।
इस अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कुल के बच्चों द्वारा शानदार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर गोपाल शर्मा,श्रवण कुमार,शत्रुधन प्रसाद,कंचन अम्बष्ठ,कमलेश्वरी बढ़ई,बाल बोध प्रसाद,भागेश्वर मिश्र,भाजपा नेता अजय सिंह,अरविंद सिंह,राजेन्द्र प्रसाद राय,रमीज राजा आदि मौजूद रहें।