अनुमंडल क्षेत्र में पहली बार किसी महापुरूष की लगेगी प्रतिमा 

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल मुख्यालय के डाकबंगला चौराहा के समीप स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का आज विधिवत अनावरण किया जायेगा। प्रतिमा अनावरण की तैयारी अंतिम चरण में है।

जिलाधिकारी व बीएनएमयू के कुलपति के अनावरण कार्यक्रम में सिरकत करेंगे।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने बताया कि सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल में कही भी किसी महापुरुष की अभी तक प्रतिमा नही लगा है। भारत विकाश परिषद महिर्षि अरविन्द शाखा सिमरी बख़्तियारपुर के सौजन्य से युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द का प्रतिमा लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, बीएनएमयू के कुलपति डा प्रो अवध किशोर राय अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामिल होंगें। डाक बंगला चौक पर स्थित प्रतिमा को अंतिम रूप दी जा रही हैं कार्यक्रम दिन के एक बजे शुरू होगा।