नारियल विकास बोर्ड पटना के तत्वाधान में कला भवन में हुआ कार्यक्रम

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नप पंचायत क्षेत्र के उच्च विद्यालय स्थित कला भवन में शुक्रवार को नारियल विकास बोर्ड पटना के तत्वाधान में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से नारियल विकास बोर्ड के निदेशक राजीव भूषण प्रसाद, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर राजीव भूषण प्रसाद ने नारियल के खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।जिसमे मिट्टी, जलवायु, सिंचाई और नारियल में रोज लगने वाले बीमारी के साथ – साथ उसका समुचित समाधान बताया गया.इसके साथ ही वर्मी कम्पोष्ठ बनाने की विधि की विस्तृत जानकारी दी।वही नारियल विकास बोर्ड के तकनीकी अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यक्रम में नारियल विकास के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि एक हेक्टेयर नारियल पौधा लगाने के लिए 65000 की अनुदान राशि दी जाती है।वही ऑर्गेनिक मैनियूट यूनिट के लिए साठ हजार की अनुदान राशि दी जाती है।साथ – साथ नारियल विकास बोर्ड के द्वारा नारियल हस्तशिल्प कार्यक्रम चलाया जा रहा है और नारियल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस मौके पर संतोष कुमार झा, अनिल गुप्ता, पंकज कुमार निराला, नवीन कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, ब्रह्मदेव चौधरी, बालकृष्ण सिंह, सुचिन गुप्ता, राजकुमार रजक सहित अन्य मौजूद थे।