सिमरी,सलखुआ एवं बनमा-ईटहरी मरीज रहें हलकान


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडो में सोमवार से संविता कर्मीयों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ सेवा चरमरायी गई हैं।

हड़ताल में ऑपरेटर से लेकर चिकिस्तक, एवं एएनएम भी शामिल है। जिन कारण सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह से बाधित रहा। हालांकि ओपीडी में तो नियमित चिकिस्तक मौजूद रहे, लेकिन पुर्जा के नही कटने से मरीज को नही देखा गया।

हड़ताल में शामिल संविदाकर्मी ने बताया कि हमलोगों की मांग बहुत पुरानी है। समान काम से बदले समान बेतन दिया जाए। इनके अलावे सेवा नियमितीकरण, सातवे वेतन आयोग के आलोक में वेतन डिसीजन, संजीवनी डेटा ऑपरेटर को जिला स्वास्थ्य समिति से नियोजन, एमआर पॉलिसी का निर्माण, आशा कार्यकर्ता, ममता एवं कुरियर को मानदेय का निर्धारण हो। जब तक सरकार मांगे नही मानती तब तक पूरे कर्मी अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे। संविदाकर्मी के हड़ताल पर जाने के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

वही बनमा-ईटहरी में हड़ताल कर रहें कर्मीयों की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ प्रवंधक मो. महबूव आलम ने बताया कि हमलोगों को जबतक सरकार स्थाईकरण नही करती है तबतक हमलोगों संविदा कर्मीयो का सामूहीक हड़ताल जारी रहेगा। एक ही घर में रहकर एक साथ काम करने वालों स्वास्थ कर्मीयों के मानदेय अलग- अलग क्यों। समान काम का समान वेतन देने पर सरकार सोचें अन्यथा हमारी हड़ताल अनिश्चित कालीन जारी रहेगी। मौके पर शबनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुन्नी कुमारी, रुकमणी कुमारी, प्रभा कुमारी, संजू कुमारी, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह समेत अन्य केटीएस कर्मी उपस्थित थे।