वर्षो तक राजद में रहने के बाद जदयू का दामन थामें

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार सरकार के लघु जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार निवासी विपिन कुमार को सिमरी नगर पंचायत के नगर प्रतिनिधि के रूप में नियक्त किया है।
वे अब मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों सहित बैठक में शामिल होंगे।

इस मौके पर विपिन कुमार ने कहा कि सुशासन की सरकार हमेशा से विकास की ओर अग्रसर रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत बिहार का नंबर एक नगर पंचायत बने बस यही कामना है। सरकार नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये कृतसंक्लपित है।

यहां बताते चले कि वर्षो तक श्री गुप्ता राजद नेता के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया।सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष के साथ संगठन के विभिन्न पदों पर वर्षो तक रहें। कुछ समय पूर्व राजद से अलग हो स्थानिय विधायक दिनेश चन्द्र यादव के मार्ग दर्शन में जदयू का दामन थाम लिये।
इनकी पत्नी सीमा कुमारी गुप्ता नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर की नगर अध्यक्ष के रूप में पांच वर्षो तक विद्यमान रही।

नगर प्रतिनिधि बनने पर पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, चन्देश्वरी यादव, अंजुम हुसैन, राहुनंदन सिंह, सीमा गुप्ता, चंदन ठाकुर, शिव चंद्र यादव, हेमंत गुप्ता, डॉ विमल कुमार, विजय गुप्ता, सचिन साह, शंभु साह, चन्द्र बसु, संजीव गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दी है।