मध्य विद्यालय लालपुर प्रियनगर में बच्चों को नही मिला प्रोत्साहन राशि


सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी प्रखंड स्थित विभिन्न विद्यालयों का निरक्षण शुक्रवार को डीपीओ व डीआरपी ने किया।

निरक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय लालपुर प्रियनगर में उपरोक्त दोनो पदाधिकारीयों डीपीओ सह मध्याह्न भोजन पदाधिकारी मनोज कुमार व डीआरपी संत कुमार भारती को पौषक क्षेत्र के आक्रोशित महिलाओं के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।आक्रोशित महिला अभिभावकों ने दोनों लोगो को आफिस में ही बंधक बना जमकर बबाल काटा।

रेनू देवी, संजना भारती, ललीता देवी, कमरूदीन देवी, वीणा देवी, रतनी देवी आदि ने बताई कि बच्चों को अबतक छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नही दी गई है। विद्यालय में पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था चौपट हो गई हैं।अक्सर विद्यालय के शिक्षक फरार रहते है।

घंटों मशक्कत आरजू विनती के बाद उपस्थित शिक्षक बवलू कुमार एवं ग्रामीण युवक नीरज कुमार के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समक्षा बुझाकर दोनो लोगों को मुक्त करवाया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका  गीता देवी ने बतायी की विद्यालय के ही शिक्षक चन्द्रभुषण चौधरी के द्वारा ही विधि व्यवस्था में खलल पैदा करने की एक सुनोजित साजिश रच कर ये सब करवाया है।

उन्होने कहा कि विद्यालय के आठ शिक्षक मुल्यांकन कार्य में है, एक शिक्षिका रेखा कुमारी प्रतिनियोजन पर है दो शिक्षक सीएल में और चार शिक्षक मौजूद है। मुल्यांकन को लेकर छात्रों की उपस्थिति कम है।
वही मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने ग्रामीणों को छात्र प्रोत्साहन राशि दिलवाने की आश्वासन दिया। विद्यालय में छात्रो की नामांकन अनुरूप बच्चों की उपस्थित देखकर भरक उठे।

वहां से डीपीओ के द्वारा मध्य विद्यालय हथमंडल,नव प्राथमिक विद्यालय जमालनगर हरिजन का औचक निरक्षण किया गया। डीपीओ के आने की जानकारी मिलते ही उक्त विद्धालय के प्रधानाध्यापक फरार हो गए। विद्धालय मे मध्यान भोजन रसोईया के द्वारा बनाया जा रहा था। दोनो विद्धालय में छात्रो की उपस्थिति नगन्य पायी गयी। एक ही शिक्षक के भरोसे ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। जिसको लेकर डीपीओ ने कार्यवाही करने की बात कही है।