प्राथमिक विद्यालय तरियामा हरिजन में शिक्षा व्यवस्था चौपट

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti

जहां एक तरफ शिक्षक समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ रहें हैं वही शिक्षक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रखा है।जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया है।



मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला तरियामा गांव की है यहां कुल पांच शिक्षक कार्यरत है। प्रधानाध्यापिका तरन्नुम आरा सहायक शिक्षक धनंजय कुमार,नुतन कुमारी,मोनी कुमारी है। जिसमें एक शिक्षक जावेद आलम अंसारी प्रतिनियुक्ती पर है। कुल 1 सौ 96 बच्चे नामांकित हैं। इस विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह चौपट हो गई हैं। ग्रामीण वरीय अधिकारी से विद्यालय का व्यवस्था ठीक करने की कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम ही नही ले रहा हैं।



अंत में तंगहार कर ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय कि शिक्षिका तरन्नुम आरा विद्यालय में मनमर्जी करती है। कभी भी सभी शिक्षक विद्यालय समय पर नही आती है। एमडीएम सुचारू रूप से नही चलाया जाता है। विद्यालय का शौचालय बदहाल है। पुरी विद्यालय का शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई हैं।ग्रामीणों का कहना है अगर वरीय अधिकारी इस समस्या का समाधान नही करते विद्यालय में तालाबंदी जारी रहेंगा।


वही इस संबंध में प्रधानाध्यापिका तरन्नुम आरा से पुछे जाने पर बताया कि ग्रामीण राजनेतिक की वजह से बेवजह तंग तबाह किया जा रहा हैं।


इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार से पुछे जाने पर बताया कि हमें भी तालाबंदी की जानकारी मिली है वुधवार को स्वंय विद्यालय का निरीक्षण करूंगा।दोषी पर कार्यवाही की जायेगी।