प्रखंड मुख्यालय पर पुतला दहन,स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा 

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड भाजपा नेताओं की एक बैठक मंगलवार को आयोजित कर नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर भाजपा 8 नवंबर को कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गय।

पार्टी के नगर अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होनें ने बताया कि इस दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। नोटबंदी ने कालाधन पर प्रभावी अंकुश लगाया है। बड़ी मात्रा में कालाधन पकड़ा गया और टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी। यूपीए के शासनकाल में बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए, जबकि केन्द्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के माध्यम से गरीबों की आर्थिक आजादी की लड़ाई लड़ी और उसमें सफलता पाई। वहीं कांग्रेस-राजद समेत विरोधी दलों ने गरीबों को बांटकर शासन किया। उन्हें आर्थिक रूप से गुलाम बनाने की साजिश रची। विकास-कल्याण की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों से लंबित बेनामी संपत्ति कानून को पारित करवाया और 800 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति जब्त की। नोटबंदी के कदम से दो लाख करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति बैंकिंग तंत्र में लौटी। 56 लाख नए लोगों ने आयकर रिटर्न भरा। तीन लाख मुखौटा कंपनियां सामने आईं, जिनमें पौने दो लाख का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया। एक ही पते पर 400-400 कंपनियां चल रही थीं। नोटबंदी के बाद 18 लाख लोगों के आय और व्यय में भारी अंतर पाया गया। करीब साढ़े चार लाख लोग सफाई देने के लिए आगे आए।

बैठक में प्रखंड मुख्यालय पर सोनिया,लालू,राहुल,मायावती,ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं का पुतला दहन का निर्णय के साथ स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करने की बात कहीं गई ।