अनुमंडल क्षेत्र में 8 हजार 3 सौ मीट्रिक टन धान होगी खरीद

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र में गुरूवार से सरकारी दर पर किसानों से धान खरीद की शुरूआत कर दी गई है।किसानों से सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू होने पर किसानों में खुशी देखी जा रही हैं।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजूरी पंचायत स्थित पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। धान खरीद की विधिवत शुरूआत जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान पैक्स अध्यक्ष विनोद यादव कुमार  सहायक पैक्स प्रबंधक हीरा कुमार माहखड़ पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव प्रखंड प्रसार पदाधिकारी नीरज के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों को साल एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर किसानों को संबोधित कर जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कहा कि जिले में 41 हजार मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसमें सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड से 5 हजार मीट्रिक टन सलखुआ से 18 सौ एवं बनमा-ईटहरी प्रखंड में 15 सो मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने किसानों की समस्या सुनकर उनका मौके पर निदान किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकतम 17 प्रतिशत नमी वाले धान अधिप्राप्ति करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।वही उन्होंने किसानों द्वारा खरीदे गए धान की भी नमी की जांच जांच मशीन से किया।

प्रथम धान बिक्री किसान के रूप मदन सिंह का धान क्रय किया। इनके धान की नमी 17 प्रतिशत मापी गई उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर के नगर पंचायत सहित 22 पंचायतों में सिर्फ 11 पैक्स धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र खोला गया है जिस पंचायत में क्रय केंद्र नहीं खोला गया है वहां शीघ्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

वही पैक्स में किसी भी तरह की समस्या होने पर व्यापार मंडल में धान बेच सकते है। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड मुख्यालय अस्पताल भवन के समीप व्यापार मंडल के द्वारा किसानों का धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र खोला गया है। वहां भी किसान अपना धान जा कर बेच सकते हैं।

मौके पर अध्यक्ष विनोद यादव सहायक प्रबंधक हीरा, मोहम्मदपुर के पैक्स अध्यक्ष फुलेश्वर यादव, काठो के रविंद्र पोद्दार, महखड पंचायत के रंजीत कुमार रोशन कठडुमर के संजीव यादव, मोहनपुर के सुरेंद्र कुमार झा, सरोजा के यदुनंदन यादव, खम्हौती के अमर यादव, सरडीहा के कमल सिंह ,बेलवाड़ा के अंबिका सिंह ,योगेश्वर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।