ढ़ाई माह बाद भी बाढ़ पीड़ीतों के खाते में राशि नही जाने का पकड़ रहा तुल

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती

अनुमंडल के तीनों प्रखंडो के हजारो बाढ़ पीड़ितों के खाते में अबतक बैंक द्वारा राशि उपलब्ध नही कराये जाने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम अनुमंडल प्रशासन को दे दिया है।

इस संबंध में राजद के प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दे कर एक सप्ताह के अंदर बाढ़ राहत राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों के खाते में छह हजार राशि उपलब्ध कराने को कहा है और तय सीमा के अंदर यदि बाढ़ पीड़ितों को उनका हक नही मिलता है तो आमरण अनशन करने की बात कही है।इस संबंध में राजद के प्रखंड अध्यक्ष हेलाल असरफ ने कहा कि राजद हमेशा से गरीबो, शोषितों और वंचितों की लड़ाई लड़ता रहा हैं और आगे भी लड़ता रहेगा।

उन्होनें ने कहा कि यह बहुत ही खेद का विषय है कि जो सरकार 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ीतों के खाते में छ:हजार रूपये सहायता राशि भेजने की बात कही थी वह आज ढाई माह बाद भी नही पहुंचा।इस सरकारी के सभी तंत्र निकम्मी हो गई। सरकार के कथनी व करनी में फर्क हमेशा रहता हैं इसे राजद सहन नही करेंगा।