सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर लोगो ने रविवार को देश के चर्चित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात रेडियो पर सुना।

नप अध्यक्ष संजीव भगत के नेतृत्व में विजय शर्मा,मोहन यादव,गणेश मिस्त्री,रिता देवी,मणिकांत ठाकुर,पवन दास,सैयद मुस्तकीम अशरफ,अनिल पौद्दार,बुटन मिस्त्री,रमेश कुमार,अरूण भगत आदि ने रेडियो के माध्यम से मन की बात सुन लोगो को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होनें ने आज के कार्यक्रम के बाद कहा कि आज मोदी जी ने किसान व पृथ्वी के महत्व पर जो प्रकाश डाले वह दिल को छु गया। वही किसानों को रासायनिक खाद से दुरी बना जैविक खाद पर जोर देने की बात भी कही जो समाज के लिये एक सीख होगी।

नप अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न 21 स्थानों पर रेडिमेड के माध्यम से आज के कार्यक्रम का प्रसारण की व्यवस्था कर लोगो को सुनाया गया।