रंगिनिया,हिन्दुपर में मैया जागरण तो महखड़ में नाटक का हुआ मंचन

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti

लोकआस्था का महापर्व छठ के शुभअवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नप के रंगिनिया व हिन्दू पुर गांव में मैया जागरण तो महखड़ पंचायत के पासवान टोला में कलम फेंक उठा लो बंदूक नाटक का मंचन किया गया।

नगर पंचायत के रंगिनिया एवं हिन्दू पुर गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी अजय नारायण यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, थानायक्ष रणवीर कुमार, नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार, नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिद आलम आदि ने किया।

उद्धाटन उपरांत उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए डीएसपी श्री यादव ने कहा कि छठ पर्व पर इस तरह का आयोजन बहुत अच्छी पहल है। छठ आस्था का महापर्व है। लोग इस पर्व को पूरी आस्था एवं स्वच्छता के साथ मनाते है। क्षेत्र में लोग अधिकांश कार्यक्रम दुर्गा पुजा के असवर पर करते है लेकिन अब लोग इस पर्व पर भी सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने लगे है जो श्रानिय है।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि छठ पर्व के मौके पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यकर्ता को बधाई दिया है। इस जागरण कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला भी पहुची थी। कलाकार के द्वारा एक से एक छठ गीत संगीत धार्मिक गीत एवम डांस का पूरा लुत्फ उठाया। कार्यक्रम स्थल से पोखड़ कुछ ही दूरी पर था, जिन कारण कई महिला रात भर कार्यक्रम को देखकर सुबह के लिये सीधे घाट पर ही पहुँचे। कार्यक्रम का लोगो ने भी प्रंशसा किया।

छठ पुजा समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन यामाहा शो रूम के प्रोपराईटर राकेश कुमार रंजन, वार्ड पार्षद मो शकील आलम, राजकुमार राज, रविन्द्र कुमार मंटू, रामू,दिनेश यादव, मेराज आलम, मिथलेश चौधरी आदि के सहयोग से किया गया।

वही महखड पंचायत पासवान टोला में भव्य नाटक का मंचन किया गया जिसका विधिवत उद्धाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन,महखड़ मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम,पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव,शिक्षाविंद विष्णुदेव यादव,विकास कुमार विक्की,मौजाहीर आलम आदि ने फीता काट कर किया। रात भर दर्शक कलम फेंक उठा लो बंदूक नाटक का लुप्त लेते रहें।