दहेज में दो लाख रूपये की मांग पुरा नही होने पर हत्या कर शव को नदी में बहा दिया
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अन्तगर्त चिड़ैया ओपी के कबीरा गांव में दहेज के लिये एक विवाहिता बबीता देवी की हत्या कर शव को गायब कर दी गई हैं।
पुलिस विवाहिता के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर शव की खोजबीन के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।
यह घटना सुदुर पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कबीरा गांव की हैं। ससुराल वालो के द्वारा दो लाख रूपये व अन्य समान की मांग पुरा नही होने पर घटना को अंजाम देने की बात कहीं जा रही हैं। वही घटना के संबंध में विवाहिता के पिता बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के मटखौरहा निवासी भीम साह के लिखित आवेदन देकर दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या कर ससुराल वाले के द्वारा शव को गायब कर सभी लोग फरार हो जाने की बात कही हैं।
यहा बताते चले कि दिनेश साह के पुत्र रणवीर साह की शादी आठ वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बबीता कुमारी के साथ हुई थी।

परिजनों ने उस वक्त दहेज के रूप क्षमता अनुरूप सब कुछ दिया लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद लड़की के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये एवं अन्य सामग्री की मांग करने लगे। जिसकी वजह से दोनो परिवारों में रिस्ता सही रूप से नही चल रहा था। यहां तक की पिछले दो वर्ष से विवाहिता मायके में ही रही थी। दो सप्ताह पूर्व ही ससुराल वाले ने आपसी सहमति बनाकर उसे कबीरा गांव ले आई थी।

शनिवार को विवाहिता के मायका वालो को पता चला की बबीता की हत्या कर लाश को नदी में बहा दिया गया है। सूचना मिलने पर जब मायका के लोग कबीरा गांव अपने पुत्री बबीता से मिलने पहुंचे तो सभी परिजन घर से फरार दिखे।अन्त: पुलिस में उनलोगों ने रिपोर्ट कर मामले की जानकारी दी।