दो सौ छठ व्रतियों के बीच पीतल का सुप किया वितरण

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

लोकअास्था का महापर्व छठ को लेकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ मुखिया सगुफ्ता प्रवीण ने अपने आवास पर दो सौ छठव्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल कायम किया है।

आमजनों ने मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम की इस कार्य की प्रसंसा करते हुये कहा कि लोकआस्था का यह पर्व अन्य धर्मो के लोगो में भी आस्था पैदा करता है।

मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने बताई कि पर्व किसी भी धर्म का हो आस्था होना जरूरी है। हमारे इलाके में छठ पर्व का एक विशेष महत्व है। मुखिया प्रतिनिधि होने के नाते हमने आज वैसे लोगों के बीच सुप वितरण किया जो पर्व तो करते है लेकिन महगाई उन्हें परेशान करती है। पीतल का सुप अगर एक बार वैसे परिवारों को मिल जायेगा तो प्रत्येक साल बांस का सुप खरीदनें से बच जायेगी।

वही मुखिया के इस कार्य को कई गणमान्य लोगों ने सराहा है।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव,समसुल होदा,अनिशुर रहमान,राजेश यादव,विलाश मेहता,संतोष यादव,रमेश सादा,मनोज यादव,मिशलेश,दिलीप दास,अंजार आलम,अनवर,अशोक मेहता आदि लोग मौजूद रहें।