देर रात घर घुस विवाहिता के अस्मत को लुटा,मामला दर्ज

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-

बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिड़ैया ओपी के धाप बाजार में बैखौफ हथियार बंद दबंगों ने रंगेहाथ पकड़ाये एक दुष्कर्मी को जबरन पीड़ीता के घर से छुड़ा लिया।

फोटो सांकेतिक

बाद में थाने पहुंच पीड़ीता ने मामला दर्ज करवा न्याय की गुहार लगाई है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ीत महिला ने कही है कि वह अपने घर का दरवाजा सटा कर सोई हुई थी। पति छत पर सोए हुए थे। घर में अकेली सोई थी। तभी मौके का लाभ उठाकर देर रात चानन गांव निवासी पांडव महतो अंदर घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके पति व परिजन भी मौके पर आ गए और दुष्कर्मी पांडव महतो को पकड़ लिया। लेकिन सुबह होने पर आरोपी के परिजन उदेश महतो, नरेश महतो, दिनेश महतो एवं कवैया निवासी राजेंद्र महतो हर्वे हथियार से लैस होकर आया और आरोपी युवक को छुड़ाकर ले गया। इतना ही नहीं पीड़िता पक्ष के लोगों ने पंचायत करनी चाही लेकिन आरोपी पक्ष पंचायत मानने से इंकार कर दिया। साथ ही धमकी चमकी देते हुए कहा कि मामला पुलिस में गया तो जान से मार देंगे।

वही पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये जांच में जुट गई है।