आर के सिंह का तबादला होने के बाद किये गये प्रतिनियुक्त 

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti

सहरसा एसपी ने पदभार में चल रहें बख्तियारपुर थाना में नये थानाध्यक्ष का प्रतियुक्ती कर दी हैं।
महिषी के निवर्तमान थानाध्यक्ष रणवीर कुमार को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्त किया हैं। वुधवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने योगदान कर लिया।

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष की यह पहली पोस्टींग मॉडल थाना में हुई है हलांकि वे इस थाना में पूर्व में रह चुके है उन्हें यहां के भौगोलिक स्थिती का जानकारी हैं।

अपने योगदान के साथ ही उन्होनें ने क्षेत्र की जानकारी लेने के साथ लोगों से रू-ब-रू होना शुरू कर दिये है। वही वुधवार को मिडिया से मुखातिब होते हुये नवपद स्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि लॉ एण्ड आर्डर मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होनें लोगो से कहा कि हमें यहां के निवासीयों से सहयोग की अपेक्षा है,भयमुक्त माहौल कायम करना ही मेरी चुनौती होगी।
यहां बताते चले कि सदर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थानाध्यक्ष आर के सिंह का तबादला सदर में हो जाने के बाद सर्किल इन्सपेक्टर सत्य नारायण राय थानाध्यक्ष के रूप में पदभार में थे।