हाईकोर्ट के निर्णय उपरांत विद्यालय प्रधान ने सौंपा प्रमाणपत्र


सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कारगुजारी का शिकार बनी कोशी की बेटी प्रियंका सिंह को आखिरकार हाईकोर्ट से न्याय मिलने के पांच दिनों बाद फेल से पास का सर्टिफिकेट मिल गया।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के डीडी उच्च विद्यालय सरडीह की छात्रा प्रियंका सिंह के पिता राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय के डीओ ओमप्रकाश के हाथों प्रमाणपत्र ग्रहण किया।

मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेष दूत ने सोमवार को सहरसा जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर डीइओ को अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र सुपूर्द किया जहां डीडी उच्च विद्यालय सरडीहा के प्राचार्य देवपाल सिंह को प्रमाणपत्र रिसिव कराए जाने के बाद प्रियंका सिंह के पिता राजीव कुमार सिंह को अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र दिया गया। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने डीडी उच्च के प्राचार्य देवपाल सिंह एवं प्रियंका सिंह के पिता को जिला शिक्षा कार्यालय सहरसा बुलाया था।

प्रियंका सिंह की कामयाबी पर रेवती रमण सिंह प्रभाकर कुमार, प्राचार्य देवपाल सिंह, शिक्षक वसी अहमद, राहुल कुमार, रोहिणी कांत, रवि, प्रशांत, कुमार, सिकंदर सिंह एवं मृत्युंजय कुमार आदि ने बधाई दी है। प्रियंका सिंह पर गर्व जताते हुए सत्य की जीत बताया।