विनोद यादव व रफीकुल के देख रेख में उच्च विद्यालय मैदान में होगा चुनाव

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिला में राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव की सरगर्मी काफी बढ़ गई हैं वही इसी क्रम में सिमरी बख्तियारपु प्रखंड राजद अध्यक्ष का भी चुनाव  आगामी 25 अक्टुबर को किया जायेगा। चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओ के बीच सरगर्मी तेज हो गई है।वही संभावित उम्मीदवार क्रियासील सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे दिख रहे है।ताकि अध्यक्ष पद हासिल कर सके।

जानकारी मुताबिक आगामी 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव होना तय हुआ है।चुनाव सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय में प्रखंड चुनाव पर्यवेक्षक विनोद यादव और रफीकुल जामा की निगरानी में चुनाव कराया जायेगा। अगर आपसी सहमती से अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया तो वोटिंग की नौबत नही आयेगी। फिलहाल चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हैं।