गरीबों के बीच दान करने से मन को मिलता है शांति :अरविंद

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

जब आप गरीब और नि:सहायकों के बीच कोई भी चीज वितरण व दान करते है तो इससे आत्मा को सकुन व शांति मिलता है। ये काम प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को करना चाहिये।उक्त बाते भाजपा नेता सरडीहा पंचायत के जमुनियां निवासी अरविंद कुमार सिंह दुर्गा पुजा के अवसर पर पूर्व वर्ष के भांती इस वर्ष भी अपने आवास परिसर में बुधवार को गरीब व निसहायों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। 



उन्होंने बताया कि पुर्व वर्ष भांती इस वर्ष भी सरडीहा पंचायत के लगभग 500 गरीब-निसहाय व विकलांग ,विधवा महिला पुरूष के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया । वहीं उन्होंने कहा गरीब निसहाय लोंगों का सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है आज पूर्व के भांती वैसे गरीब निसहाय बृद्ध दूर्गापुजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व में अपने लिए एक नया कपड़ा तक नहीं ले सकतें हैं वैसे लोंगों को चिन्हित कर उनलोगों के बीच साड़ी व धोती वितरण किया गया । 


वहीं इस मौके पर सरडीहा मुखिया सुमन कुमार सिंह , लक्ष्मण तोमर , मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह , नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत , दुष्वंत कुमार सिंह , कुमार आनंद ,रामकृष्ण कन्हैया ,डा राजीव कुमार सिंह , बीरो बाबा ,सोनेलाल यादव ,लक्ष्मी यादव  ,अशोक कुमार सिंह ,खीखर सादा , चंद्रहास सिंह ,प्रदीप  गुप्ता ,विक्रम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें