घर पहुंचे बदमाश ने पहले नाम पुकारा, फिर मार दी गोली
  • मृतक की पत्नी ने गांव के ही पिता-पुत्र पर लगाया हत्या का आरोप

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अंतर्गत गौसपुर गांव में देर रात बदमाशों ने घर में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे एक 39 वर्षीय शख्स की गोली मार हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही पिता – पुत्र पर हत्या का आरोप लगाई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी भुपेन्द्र यादव शुक्रवार देर रात करीब अपने घर में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर पहुंच पहले भुपेन्द्र यादव को नाम पुकार आवाज लगाया, जैसी भुपेन्द्र यादव ने पुछा कौन है। बदमाशों ने पहला गोली सिर में मार दी। उसके बाद घर से घसीतटे हुआ बाहर ले जाकर फिर दो गोली मार बदमाश चलते बनें।

मृतक की पत्नी नुरानी देवी ने बताया कि हमलोग अन्य दिनों की भांति खाना खा कर बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 12 बजे रात के करीब गांव के वीरेन्द्र यादव उर्फ मिस्टर यादव के पुत्र सुगंधी यादव यादव घर में प्रवेश कर मेरे पति को नाम लेकर पुकारा। मेरे पति की नींद खुली तो पुछा कौन है। इतने में सुगंधी यादव ने हाथ में लिए हथियार से सिर में गोली मार दी।

उसके बाद उसके साथ रहे वीरेंद्र यादव उर्फ मिस्टर यादव ने कहा कि नहीं मरा है दोनों मिल कर मेरे पति को बिस्तर पर से घसीटते हुए बाहर ले गया उसके बाद दो गोली और मार मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताई कि पन्द्रह दिन पहले मेरे पति का मोबाइल चोरी हो गया था। जो चोरी सुगंधी यादव ने ही किया था। उस पर मोबाइल देने के लिए दबाब बनाया जा रहा था। इसी रंजिश में उसके पति की हत्या गोली मारकर कर दी गई है।

यहां बतातें चले कि भुपेन्द्र यादव मुल रूप से मुंगेर जिले का रहने वाला है। वह अपने ननिहाल गौसपुर में ही रह गया। यही परिवार के साथ अपना जीवन यापन करता था। मृतक गौसपुर निवासी सुमन यादव का भांजा है। घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है।

वही इस संबंध में डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।