दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप प्रत्यारोप, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अंतर्गत बहुअरबा बहियार में भैंसा के द्वारा फसल बर्बाद करने को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। इस दौरान गोलीबारी की भी सूचना प्राप्त हुई है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा सलखुआ थाना में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

क्या है मामला : घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक भैंसा खेत में लगे फसल को बर्बाद कर दिया जिसको लेकर एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भैंस के द्वारा फसल बर्बाद करने का आरोप लगा रहा है जबकि भैंसा छोड़ने वाले पक्ष का कहना है कि उसने भैंसा छोड़ दिया है तो वह सार्वजनिक हो गया है अगर वह किसी का फसल चर गया है तो उसकी क्या गलती है।

एक पक्ष का क्या है कहना : एक पक्ष के बहुअरवा गांव निवासी महेश्वर सिंह की पत्नी आशा देवी ने कहा है कि गांव के ही सिकेन्द्र सिंह के पुत्र कैलू सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरिकिशोर सिंह व कैलू सिंह की पत्नी पिंकी देवी बहियार में मेरे फसल को भैंसा के द्वारा फसल जानबूझ कर बर्बाद करा दिया।

जिसका विरोध मेरे ससुर राजेन्द्र सिंह ने किया तो उक्त सभी लोग एकजुट होकर अभद्र गाली गलौज देते हुए गले मे गमछा लगाकर बेरहमी से मारपीट करने लगा, मारपीट की सूचना पर हमलोग वहां पहुँचे तो उक्त सभी व्यक्ति हर्वे हथियार से लेश होकर घेर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

वहीं मेरे कान से 35 हजार मूल्य की सोने की बाली और गले से सोने का जितिया छीन लिया। साथ ही भैसुर को लोहे की रड से मारकर लहूलुहान कर देशी कट्टा निकाल मेरे ऊपर तान दिया और जान मारने की धमकी देते फरार हो गया।

क्या कहना है दुसरे पक्ष का : वहीं दूसरे पक्ष के सिकेन्द्र सिंह की पत्नी बिजली देवी ने भी गांव के ही स्व. रामदेव सिंह के पुत्र कमलकिशोर सिंह, भोगी सिंह, रामेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ बौनु, सुबोध सिंह, प्रमोद सिंह, राज कुमार पर आरोप लगाते हुए कही की भैंसा के फसल चरने के रंजिश को लेकर सुनियोजित ढंग से एकमत होकर मोटरसाइकिल पर सवार सभी हर्वे हथियार से लेश होकर अचानक घर पर धावा बोल दिया और गाली गलौज करते हुए झोंटा पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

फिर पुत्रवधु आदि सबलोगों को जान मारने की नियत से खोजबीन करने लगा। घर पर उक्त सभी व्यक्ति द्वारा गोली फायर करते हुए चला गया। उसके बाद पुनः मेरे बासा और पुत्र के दुकान पर गोली फायर किया जिससे पूरा परिवार डरे सहमे हुए हैं। उपरोक्त सभी व्यक्ति पुनः आठ बजे रात्रि में हर्वे हथियार से लेश होकर मेरे पूरे परिवार को जान मारने की नियत से ढूंढते हुए बंदूक तानते हुए कहा कि तुम्हारे बेटा, पुतोहू और बाल बच्चे को चुनचुन कर हत्या कर देंगे।

फिर उक्त सभी व्यक्ति देर रात्री घर के दरवाजे पर धक्का मार रहे थे और ईट-पत्थर फेंक गोली फायर किया। गोली फायर करने के पश्चात गोली का तीन खोखा बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति के तांडव से मेरा पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : इस पुरे मामले पर सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की और से मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी किया जा रहा है। पुलिस पुरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी पक्ष को शांति भंग करने पर छोड़ा नहीं जाएगा