16 सदस्यीय सदन में 11 मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित


बुधवार को होगा उपप्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला


अब किसके सर सजेगा सलखुआ प्रखंड प्रमुख का ताज


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती। 


अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड में गत दिनों प्रखंड प्रमुख पर लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। 16 सदस्यीय सदन में प्रस्ताव के पक्ष में 11 सदस्य एवं विरोध में एक भी सदस्य का नही रहा। हलांकि प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार सहित 05 सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुए। 

इस प्रकार प्रखंड प्रमुख के पद से नवीन कुमार हटाए गए। अब यहां नये सिरे से प्रमुख पद का चुनाव पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। 


प्रखंड प्रमुख के विभिन्न लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए निर्धारित तिथि 4 सितंबर को दिन के ग्यारह बजे प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव की मौजूदगी में शुरू हुई। 

उपस्थित सदस्यों के द्वारा बैठक की अध्यक्षता के लिए पंचायत समिति सदस्य कुंदन यादव का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी ने समर्थन दिया। 


इस प्रकार सदन की कार्रवाई शुरू की गई। अविश्वास प्रस्ताव पर सदस्यों ने चर्चा कर प्रखंड प्रमुख के क्रियाकलापों नाराजगी जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव को सही ठहराया एवं इसका समर्थन किया। 

चर्चा उपरांत बीडीओ ने उपस्थित सभी सदस्यों से गुप्त मतदान कराया जिसमें 11 के मुकाबले शुन्य मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।