एक अन्य मलही(मालवाहक) नाव में छेद कर नदी में डुबोने का किया प्रयास बीच नदी में नाव अटकी 


बिपीन पहलवान के घाट पर आधी रात मुंशी व घटवार को बांध दिया घटना को अंजाम


कोशी नदी में नाव संचालन को लेकर वर्चस्व जमाने को देखा जा रहा है यह घटना


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अन्तर्गत कोशी नदी के पहलवान घाट पर वुधवार रात्रि एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने घाट पर नवनिर्मित 40 फीट लंबी नाव को आग के हवाले कर जला कर राख कर दिया वहीं एक मलही नाव (मालवाहक दो बड़ी जोड़े नाव) में छेदा कर उसे नदी में बहा दिया।

नवनिर्मित नाव का जला अवशेष

हालांकि नाव बीच नदी में चहटी पर अटक कर बच गया।  वही बदमाशों ने घाट पर सो रहे घाट के मुंशी मुरली यादव एवं घटवार नरेश यादव को बंधक बना लिया घटना उपरांत दोनों को छोड़ दिया गया।

घटना व मुंशी जिसे बना लिया था बंधक

घटना की सूचना पर करीब बारह घंटे बाद घटना स्थल पहुंची चिड़ैया ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मलही नाव डुबो देने से घाट पर आवागमन प्रभावित हुआ है। छोटी नाव से तत्काल परिचालन किया जा रहा है।


इस संबंध में पीड़ित चानन गांव निवासी युगेश्वर यादव ने चिड़ैया ओपी में एक लिखित आवेदन देकर करीब एक दर्जन नामजद सहित आठ दस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। 


घटना के संबंध में युगेश्वर यादव ने बताया कि सुबह हमारा मुंशी ने फोन कर रात के घटना के संबंध में जानकारी दिया जब घाट पहुंचा तो देखा कि नवनिर्मित जो करीब सात लाख रुपए की लागत से बन कर तैयार हो गया था उसे पूरी तरह आग से जला दिया गया है वही कुछ दुरी पर नदी किनारे से एक मीटर बीच नदी में मलही नाव चहटी पर आधा पानी में डुबोया हुआ है। नाब को खन्ती से तोड़ बीच नदी में बहा दिया गया था संयोग है कि नाव चहटी पर अटक कर रूक गया।

डुबोया गया नाव बीच नदी में अटकी 

उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम ओपी क्षेत्र के सहुरिया निवासी रमोली एवं समोली महतो के द्वारा दिया गया है। घाट पर नाव चलाने एवं पुरानी रंजिश में इस घटना को  दिया गया है। घटना को अंजाम दे दर्जनों चक्र गोली फायर करते हुए सभी बदमाश निकल गए।

इस संबंध में चिड़ैया ओपी पुलिस के एएसआई अखिलेश्वर झा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में रमोली महतो,समोली महतो, उमेश महतो,ढोलन महतो सहित कुल 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है वही आठ दस अज्ञात सामिल है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है जल्द आरोपी को हिरासत में ले लिया जायेगा।