जमीनी विवाद में पिता,भाई की हत्या,भावो, भतीजा जख्मी
सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव की दिल दहलाने वाली घटना 


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा डीह टोला में आपसी भूमि विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं अपनी भाभो और भतीजे को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मरीज की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सलखुआ डीह टोला निवासी हरदेव यादव के तीन पुत्र हैं। जिसमें सबसे बड़ा पुत्र बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ गांव में रहते हैं, जबकि दो पुत्र गांव में ही रहता है।

दोनों पुत्रों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। कुछ दिन पूर्व हरदेव यादव अपने सबसे छोटे पुत्र अशोक यादव को कुछ जमीन केवाला कर दिए थे। जिसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

इसी विवाद को लेकर अहले सुबह विनोद यादव द्वारा अपने पिता हरदेव यादव एवं भाई अशोक यादव को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक यादव की पत्नी चन्दन देवी एवं पुत्र बिट्टू कुमार को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त परिवार के लोग छत पर सोये हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद से आरोपी मंटू यादव फरार बताया जाता है। फिलहाल पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से परिजनों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।