पार्टी राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, 22 को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) अनुमंडल क्षेत्र के बनमाईटहरी प्रखंड के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री 63 वर्षीय कामरेड विनय कुमार वर्मा का आकास्मिक निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए। निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं पार्टी के राजकीय सम्मान के साथ अंचल मंत्री का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन कर दी गई। 22 अक्टूबर को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

दिवंगत अंचल मंत्री विनय कुमार वर्मा, फाइल फोटो

निधन पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ जुझारू अंचल मंत्री के आकस्मिक निधन से हमें काफी आहत हुई है। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने लाल सलाम की सलामी देते हुए अंतिम यात्रा को विदा किया। दिवंगत अंचल मंत्री अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए, बड़ी पुत्री मुन्नी कुमारी, रीणा कुमारी, संगीना कुमारी और पुत्र सलेन्द्र कुमार हैं।

मौके पर कामरेड भवेश यादव, विजय यादव, उमेश पोद्दार, पवन यादव, धनदेव यादव, रामचंद्र सिंह, जाप के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुस सलाम, कांग्रेस के राज्य परिषद् सदस्य मजनू हैदर अली कैस उर्फ चुन्नू जी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गंगा चरण यादव, सुभाष यादव, घनश्याम यादव, मुखिया मु ईशा, मंजूदल हसन,एवं परिवार से चंद्रकिशोर मेहता, पूर्व प्रमुख दिलीप कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश रंजन, बंदीलाल मेहता, नंन्देलाल मेहता, शिवनारायण मेहता, मनोज कुमार सिंह, बिन्देसरी मेहता, दाजो सिंह, सुजीत कुमार, पत्रकार राजेश कुमार सहित प्रखंड के सर्वदलिय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।