घर से स्नान करने के लिए बोल निकला था शख्स, ग्रामीणों ने पानी से निकाला

सहरसा : जिले के मत्स्यगंधा झील में स्नान करने के दौरान एक 40 वर्षीय शख्स की डूबने से मौ/त हो गयी। हाँलाकि उसे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया। लेकिन डॉक्टर ने जाँच कर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा है।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नगर निगम सहरसा के वार्ड 06 हक़पाडा निवासी स्वर्गीय शिवम साह के 40 वर्षीय पमपम साह के रूप में हुई है। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला शख्स था। मृतक घर के समीप भुजा बेचने का काम किया करता था। शादीशुदा युवक को दो संतान है। जिसमे एक 12 साल का लड़का दूसरा 10 साल का बेटा शामिल है।

मृतक का चचेरा भाई कुंदन ने बताया घर वो बोल पत्नी से कहा कि मत्स्यगंधा झील में स्नान के लिए जा रहा हूं। लेकिन उनके डूबने की सुचना मिली। स्थानीय लोगों ने उसे झील से निकला और सदर अस्पताल ईलाज के लिए लाया।

लेकिन सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अखिलेश पासवान ने जाँच कर मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले इस बात को लेकर चिंतित है आखिर घर का चूल्हा कैसे चलेगा। सदर थाने की पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।