थानाध्यक्ष ने कहा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का मामला

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक वार्ड में एक नाबालिग युवती को पहले प्रेम जाल में फंस उसके बाद उसके साथ चार सालों तक शारीरिक शोषण किया गया। इस संबंध में पीड़ित युवती की मां ने बख्तियारपुर पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सांकेतिक चित्र

पीड़िता की मां ने दिए आवेदन में कहीं है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को मनीष कुमार नामक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इस बात कि जानकारी उसे 5 जनवरी को उस वक्त हुआ जब वह अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इस दौरान उसके घर में सिर्फ पति व पुत्रवधू थी। रात्रि के करीब 12 बजे उसकी पुत्रवधू की नींद खुली तो वह ननद को नहीं देखकर उसको खोजना शुरु कि, जब उसकी ननद नही मिली तो पुत्रवधू वापस घर आ गई।

ये भी पढ़ें :शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब गर्भवती युवती से शादी से कर रहा इंकार

जिसके बाद अगले दिन अहले सुबह करीब चार बजे कुछ लोगों के द्वारा उसकी पुत्री को उसके घर लेकर आया। वही पीड़िता की मां जब छह जनवरी को सुबह करीब दस बजे वह अपने घर आई व अपनी पुत्री से सारी बाते पूछी तो उसकी पुत्री ने घटना की सारी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मामले की सूचना लिखित रूप में थाना को दी।

ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब गर्भवती युवती से शादी से कर रहा इंकार

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि घटना के बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली है।

चलते चलते ये भी देखें : नवपदस्थापित डीआईजी मनोज कुमार ने बख्तियारपुर थाना का किया निरीक्षण…! देखें क्या बोले डीआईजी….!