सहरसा/भार्गव भारद्वाज : जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत देहद पंचायत के बेहटा निवासी दुर्गानंद सिंह की धर्मपत्नी शकुन्तला देवी का निधन शुक्रवार के अहले सुबह अचानक हृदय गति रुकने से हो गई। इनके निधन पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। विदित हो कि इनकी पौत्र वधु रानी कुमारी देहद पंचायत के सरपंच है। शोक व्यक्त करने वाले में मुख्य रूप से वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, सहसौल पंचायत के सरपंच पन्ना सिंह, मुखिया शिवेंद्र नारायण सिंह, मुखिया रेणु सिंह, पूर्व सरपंच उषा देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, पूर्व मुखिया तुम सिंह, रविकांत झा, अरविंद झा, रविन्द्र नाथ झा, रौशन सिंह, निर्भय सिंह सहित कई अन्य शामिल है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : प्रसिद्ध उद्योगपति शालिग्राम जायसवाल का निधन, सांसद व विधायक ने जताया शोक