सदर थाना में 24 घंटे कंट्रोल रूम से रहेंगी शहर पर निगरानी

सहरसा/भार्गव भारद्वाज : अब शहर में अपराध करने वाले अपराधियों पर दिन और रात 24 घंटे नजर रहेगी। शहरी क्षेत्र में 30 प्रमुख चौक चौराहे व सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। बाकी अन्य चिन्हित और आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी निजी कंपनी द्वारा कैमरा लगा दिया जाएगा।

गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर रविवार को सदर थाना में 24 घंटे कार्यरत रहने वाले सीसीटीवी कंट्रोल रूम का डीएम आनंद शर्मा और एसपी लिपि सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट उद्घाटन किया। डीएम ने कहा शहर के मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लग जाने से पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को काफी मदद मिलेगी। विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। लोग भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें : शटर तोड़ मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

एसपी ने बताया कि फिलहाल 30 जगहों पर कैमरा लगाया गया है। अभी 48 जगहों को चिन्हित किया गया है। आगे आवश्यकतानुसार कैमरे की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। अब अपराध करके पहचान छिपाना मुश्किल होगा।

असमाजिक तत्वों में भी यह डर रहेगा कि वे कैमरे की निगरानी में है। गड़बड़ी करने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कैमरा नाइट विजन और अच्छी क्वालिटी का है।

ये भी पढ़ें : सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया शिक्षक के बाईक में टंगे झोले से रूपए निकालता चोर

इस मौके पर सदर एसडीओ प्रदीप झा, सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, मुख्यालय डीएसपी एजाज हफीज मानी, ब्रज नंदन मेहता, अंचल निरीक्षक राजमणि, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, इंसपेक्टर अनिल कुमार सिंह, माधव ठाकुर, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चलते चलते ये भी पढ़ें : चट मंगनी, पट ब्याह…रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, लोगों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी