युवक के परिजनों ने लगाया पत्नी पर ही ह/त्या का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

परिजनों ने कहा कि बहु का था अवैध संबंध, दोनों अक़्सर होते रहता था झगड़ा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या में शनिवार सुबह एक घर के कमरे से एक युवक का फांसी पर लटका हुआ शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में कौहराम मच गया। परिजनों ने बहु पर ही अवैध संबंध के वजह से पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चलित्रर सादा का 24 वर्षीय पुत्र सूरज सादा आंध्रप्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का लालन पालन करता था। पांच दिन पहले ही वह बाहर से गांव आया था। वह रविवार को वापस आंध्रप्रदेश जाने वाला था। शुक्रवार की देर रात पति पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद सुबह में सूरज का अपने कमरे में फंदे से लटका शव मिला। घटना के बाद मृतक की मां गोलिहा देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक को दो पुत्र प्रेम सादा , शिबो सादा, एवं एक पुत्री सीबिया कुमारी है। मृतक की मां ने अपने पुत्रबधू अनिता देवी पर ही पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताई कि बहु का अपने मायके में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध चल रहा है। जिसको लेकर अक्सर बहु मायके में ही रहती थी। बेटा बहु के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। आज उसका पुत्र हमको छोड़ चला गया।

पति को पत्नी पर अवैध संबंध का था शक : बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला में युवक के फांसी लगा कर खुदकुशी के मामले में मृतक के स्वजनों व ग्रामीणों ने बताया कि सूरज आंध्रप्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और उसकी पत्नी का मायके आलमनगर में ही किसी युवक से अवैध संबंध था। इस दौरान पति को भी पत्नी पर शक था कि उसका किसी युवक से अवैध संबंध है।

जिसके कारण आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था। स्वजनों ने बताया कि सूरज जब बाहर रहता तो उसकी पत्नी अपने मन से मायके चली जाती थी और वहां से नहीं आती थी। जिसके बाद स्वजनों और ग्रामीणों दोनों उसके मायके पहुंचे और सूरज की पत्नी को समझा-बुझा कर किसी तरह चकभारो ले आए। जिसके बाद इस बात की जानकारी होने पति भी पांच दिन पूर्व अपने घर आया और शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया।

शनिवार सुबह जब घर के सभी सदस्य जगे तो देखा कि उसकी पत्नी घर के बाहर आंगन में सोई हुई है। जिसके बाद स्वजनों द्वारा कमरे का गेट खोला गया देखा कि सूरज फांसी पर लटका हुआ है। सूरज के स्वजनों ने पत्नी पर ही फांसी लगाकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीक हो रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरेक बिंदु पर जांच चल रही है।