मुखिया की अगुवाई में आयोजित सभा में सर्वे से संबंधित जानकारी रैयतों को दी गई

सिमरी बस्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड के मुहम्मदपुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐनी परिसर में शुक्रवार को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के आदेश पर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा में आऐ रैयतों को संविदा नियोजित अमीन ने विशेष सर्वेक्षण की जानकारी विस्तृत रूप से दिया। आमसभा में रैयतों को सर्वे से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जानकारी देते हुए स्पेशल सर्वे अमीन व सर्वे इंजीनियर ने बताया कि नया सर्वेक्षण तकनीक और प्रौद्योगिकी आधारित होगा। इसके आधार पर नया खतियान तैयार किया जाए। 1902 के बाद यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस सर्वेक्षण में आप सबों से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। उन्होंने रैयतों को स्वघोषणा का प्रपत्र दो तथा वंशावली प्रपत्र तीन (ए) से संबंधित जानकारी भी दी।

1902 तथा इस सर्वेक्षण में अंतर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वेक्षण में जमीन मालिक को जमीन से संबंधित कागजात पेश करना होगा। जिसके आधार पर नया खतियान तैयार किया जाना है। इस सर्वेक्षण के बाद नक्शा में भी सुधार किया जाएगा। मौके पर विशेष सर्वेक्षण अमीन व सर्वे इंजीनियर (सिविल) नय्यर आजम, मो. निशार आलम, सहाब अहमद और आबिद हुसैन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रैयत किसान मौजूद रहे।‌