1 जून को सहरसा पुलिस लाइन के क्वार्टर में संदिग्ध हालात में मिला था वर्षा का शव

एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का किया सनसनीखेज खुलासा 

सहरसा से अनिल वर्मा की रिपोर्ट : सहरसा पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में एक जून को एक सिपाही मिलन कुमार की पत्नी वर्षा कुमारी का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने के मामले में एसपी हिमांशु ने बड़ा खुलासा करते हुए कांड को अंजाम देने वाले वर्षों कुमारी के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दिनांक 1 जून को सिपाही मिलन कुमार अपनी पत्नी वर्षा कुमारी को बार बार फोन कर रहा था। उस समय मिलन कुमार कैमूर में चुनाव ड्यूटी पर था। जब उसकी पत्नी वर्षा कुमारी फोन नहीं उठाई तो मिलन कुमार अगल बगल वाले को फोन कर बताया कि मेरी पत्नी फोन नहीं उठा रही है। देखिए तो कोई बात हुआ है क्या।

बगल के लोगों द्वारा देखा गया की कोई घटना हुई है। इसके बाद वो लोग वरीय अधिकारी को सूचना दिए। सूचना मिलते ही जब अधिकारी उक्त स्थल पर पहुंचे तो कमरे में वर्षा कुमारी मृत पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर कई प्रकार के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हुआ। ये गंभीर घटना थी।

घटना को लेकर तुरंत एक एसआईटी टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ कर रहे थे। इसी टीम में एक टीम को सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए लगाया था। वहीं, वर्षा कुमारी को रात के 9 बजे तक देखा गया था। तीन बजे से पुलिस लाइन में लोग ड्यूटी पर जाने लगते हैं। इसलिए लगा कि घटना 9 बजे के बाद ही कारित हुआ होगा इसलिए 10 बजे रात से 3 बजे के बीच का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया।

संदिग्ध युवक की पहचान सिपाही मिलन कुमार के भाई सुमित कुमार के रूप में की गई। जो भागलपुर क्षेत्र का रहने वाला था। जब मिलन कुमार से पूछा गया कि उसका भाई 11 बजे रात में क्या कर रहा था। उसके बाद मिलन कुमार कन्फ्यूज हो गए और बताया की घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी और उसके बीच अवैध संबंध का शक था। इसी को लेकर अपने पत्नी का मर्डर कर रेप की तरह दिखाने का एक प्लानिंग रचा। अपने भाई को इस कांड में संलिप्त किया।

वहीं मिलन कुमार को लगा कि वह चुनाव ड्यूटी में है तो उस पर किसी प्रकार का कोई शक भी नहीं होगा। लेकिन पुरी ने अनुसंधान कर उसके मनसुवों पर पानी फेर दिया। हालांकि वर्षों कुमारी के पिता ने पहले ही दामाद पर हत्या करवाने की आशंका व्यक्त करते हुए केस दर्ज कराया था। जो सही साबित हुआ। एसपी ने बताया कि पति मिलन कुमार व उसके भाई सुमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चलते चलते देखें हत्याकांड को लेकर एसपी हिमांशु ने क्या कहा…!